Baltold Home Remedies: बालतोड़ तब होता है जब त्वचा से बाल टूटता है और टूटे बाल के कारण फुंसी या फोड़ा निकल जाता है. इस बालतोड़ से असहनीय दर्द होने लगता है. बालतोड़ (Baltod) शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है.


ऐसे में इस बालतोड़ से छुटकारा पाना जरूरी होता है. बालतोड़ के चलते हुआ फोड़ा बेहद मोटा होता है, इसमें पस भरी होती है और यह कई बार कच्चा होता है और धीरे-धीरे पकता है. ऐसे में दर्द से कराहते रहने के बजाय आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) की सलाह मानी जा सकती है. आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि किस तरह से बालतोड़, फोड़े और फुंसियों से छुटकारा पाया जा सकता है. आप भी आजमा सकते हैं ये नुस्खे.


बालतोड़ का इलाज कैसे करें | Baaltod Ka Ilaj


शरीर में कहीं भी फोड़ा निकले तो उसपर करी पत्ता लगाया जा सकता है. करी पत्ते (Curry Leaves) को पीसकर पेस्ट बनाएं. इस तैयार पेस्ट को बालतोड़ वाली फुंसियों पर लगाएं. कुछ ही समय में फुंसियां ठीक हो जाएंगी. करी पत्ते का रस घाव भरने में भी मदद करता है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। अगर फुंसी पक गई है और सूख ना रही हो तो करी पत्ते का रस लगाया जा सकता है. करी पत्ते के पानी को उबालकर और इस पानी से फुंसियों को धोकर भी आराम पाया जा सकता है.


ये नुस्खे भी आ सकते हैं काम


हल्दी का लेप – औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का लेप बालतोड़ प्रभावित हिस्से पर लगाया जाए तो फोड़ा ठीक हो जाता है. इसके लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिला लें और फिर घाव पर लगा लें. फोड़ा भरने लगता है.


कच्ची हल्दी का रस – बालतोड़ से छुटकारा दिला सकता है कच्ची हल्दी का रस. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है, बालतोड़ ठीक करता है और दर्द से राहत दिलाता है.


नीम का लेप – नीम एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. नीम के रस (Neem Juice) को बालतोड़ पर लगाने से दिक्कत कम हो जाती है. अगर आपको बालतोड़ हो गया है तो उसपर नीम का रस या फिर नीम का पेस्ट लेप की तरह बालतोड़ पर लगा लें. इसे एक घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. एक दिन में बालतोड़ ठीक हो सकता है. इसे सुबह और शाम लगाएं. अगर खुजली हो तो एलोवेरा जैल लगा लें.


अरंडी का तेल – बालतोड़ पर अरंडी का तेल लगया जाए तो यह फोड़ा भर सकता है. इसे बालतोड़ पर लगाया जाए तो इसके एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को रोकते हैं. दिन में 2 से 3 बार अरंडी के तेल को रूई में मिलाकर घाव पर लगाया जा सकता है.


प्याज का रस – प्याज का रस बालतोड़ पल लगाया जाए तो बालतोड़ ठीक हो सकता है. प्याज के रस को कुछ देर के लिए बालतोड़ पर लगाने से फायदा मिलता है.


अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

और पढ़ें
कम हाइट में लंबी और स्लिम दिखने के लिए अपनाएं ये 7 स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स
Newspoint
बिहार पुलिस भर्ती: परीक्षा शहर की सूचना स्लिप डाउनलोड करें
Newspoint
बाथरूम के जंग खा रहे नल को कैसे साफ करें, ऐसे कम मेहनत में चमकने लगेंगे गंदे नल
Newspoint
अब WhatsApp से कुछ समय के लिए ले पाएंगे ब्रेक, आ रहा है सबसे ज़रूरी फ़ीचर, जानें डिटेल्स
Newspoint
RCB की जीत पर अनुष्का शर्मा का जश्न: विराट कोहली के साथ भावुक पल
Newspoint
नौतपा में पपीते के फेस पैक से पाएं चमकदार त्वचा
Newspoint
Jodha Akbar: कभी वैष्णो देवी बनी, कभी जोधा बनकर छाईं… अब कहां हैं 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस परिधि शर्मा?
Newspoint
Mahabharat Cast: महाभारत के इन 5 किरदारों के लिए पहली पसंद नहीं थे ये एक्टर्स, इत्तेफाक से मिला रोल और छा गए
Newspoint
नेटफ्लिक्स पर धूम मचाने वाली मिस्ट्री थ्रिलर 'ए गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीज़न 2'
Newspoint
दिल्ली विश्वविद्यालय में B.Tech प्रवेश 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Newspoint