अजकल जब भी आप बैंक अकाउंट खोलते हैं, सिम कार्ड लेते हैं या फिर किसी फाइनेंशियल सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले KYC सुनने को मिलता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि KYC आखिर होता क्या है और ये इतना जरूरी क्यों हो गया है?


इसके बारे में यहां पर आसान शब्दों में समझें.


KYC का मतलब क्या है?


KYC का पूरा नाम Know Your Customer है. इसका हिंदी मतलब अपने कस्टमर को पहचानो होता है. ये एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें कंपनी, बैंक या कोई भी सर्विस देने वाली ऑर्गेनाइजेशन ये इन्श्योर करती है कि उनका कस्टमर असली है. कोई फर्जी या धोखाधड़ी करने वाला तो नहीं है.


KYC के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?


KYC करने के लिए आपको अपनी पहचान और एड्रेस से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट देने होते हैं. इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं. इन डॉक्यूमेंट्स की कॉपी देकर और कभी-कभी लाइव फोटो या वीडियो वेरिफिकेशन के जरिए आपकी आइडेंटिटी को कंफर्म किया जाता है.


बैंक में KYC क्यों जरूरी है?


बैंकिंग सेक्टर में KYC बहुत जरूरी है क्योंकि इससे मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के चांस कम रहते हैं. बैंक ये कंफर्म करता है कि आप वही व्यक्ति हैं जो अकाउंट ओपन करवा रहा है. बिना KYC के बैंक आपको लिमिटेड सर्विस ही दे सकता है. अगर आपने समय पर KYC नहीं कराया, तो आपका अकाउंट फ्रीज भी हो सकता है.


मोबाइल सिम खरीदते वक्त KYC क्यों होती है?


मोबाइल ऑपरेटर ये देखना चाहते हैं कि सिम असली व्यक्ति के नाम पर है या नहीं. इससे जालसाजी, फर्जी कॉल्स और स्पैम से सेफ्टी मिलती है. सिम एक्टिवेशन से पहले अब आधार-बेस्ड eKYC बहुत नॉर्मल हो चुकी है, जिसमें सिर्फ OTP से पहचान वेरीफाई हो जाती है.


डिजिटल ऐप्स और वॉलेट्स में भी जरूरी है KYC


अगर आप Paytm, PhonePe, Google Pay या किसी भी डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने देखा होगा कि बिना KYC किए आप सिर्फ लिमिटेड ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. फुल एक्सेस के लिए KYC जरूरी होती है.


KYC कितने तरीके से होती है?


Physical KYC डॉक्यूमेंट की फोटो और फॉर्म भरकर की जाती है. दूसरा तरीका eKYC है. ये आधार OTP से की जाता है. Video KYC में लाइव वीडियो कॉल के जरिए पहचान की कंफर्म की जाती है.

और पढ़ें
पेट्रोल-डीजल भरवाने के दौरान ठगी से बचने के सरल उपाय
Newspoint
नूरजहां आम: गर्मियों की अनोखी और दुर्लभ किस्म
Newspoint
मध्यप्रदेश में नई प्रवेश नीति: परीक्षा शुल्क में भारी वृद्धि
Newspoint
Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, रोहित-पोलार्ड के बाद IPL में MI के लिए ये कारनामा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी
Newspoint
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिजवी ने ठोके 90 रन
Newspoint
लव लैंग्वेज से हर्ट होने तक…लव पार्टनर के बारे में ये 5 गहरी बातें जरूर जानें
Newspoint
कब्ज से राहत पाने के लिए अलसी का उपयोग करें: न्यूट्रिशनिस्ट का सुझाव
Newspoint
पुदीना से पाएं पाचन, ऊर्जा और इम्युनिटी को मजबूती, गर्मियों से देता है राहत
Newspoint
मेथी का पानी उबालकर पीना चाहिए या भिगोकर? कौन होता है ज्यादा फायदेमंद जाने यहां'
Newspoint
आईपीएल 2023: जानिए उन 7 टीमों के बारे में जिन्होंने जीते हैं 100 से अधिक मैच
Newspoint