अगर किसी महीने होम लोन की EMI समय पर नहीं भर पाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार सैलरी लेट होने, अचानक खर्च बढ़ने या मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थिति में ऐसा हो जाता है. EMI की तय तारीख निकलते ही बैंक का सिस्टम आपके खाते को ओवरड्यू दिखाने लगता है. शुरुआत में आपको मैसेज या ईमेल के जरिए याद दिलाया जाता है. अगर कुछ दिन और देरी होती है तो बैंक की कलेक्शन टीम कॉल करके कारण पूछ सकती है.


बैंक इस देरी पर लेट पेमेंट चार्ज या पेनल्टी ब्याज लगाता है. यह रकम बैंक और लोन एग्रीमेंट के अनुसार अलग-अलग होती है. आम तौर पर यह बकाया EMI पर अतिरिक्त ब्याज के रूप में जोड़ी जाती है. जितने दिन देरी, उतना ज्यादा चार्ज. इसलिए देरी होने पर जल्द भुगतान करना समझदारी होती है.

क्या CIBIL स्कोर तुरंत खराब होता है?

अक्सर लोगों को डर होता है कि एक दिन EMI लेट हुई तो क्रेडिट स्कोर गिर जाएगा, लेकिन आम तौर पर बैंक 30 दिन से ज्यादा की देरी होने पर ही जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को भेजते हैं. अगर आप एक महीने के भीतर बकाया चुका देते हैं, तो ज्यादा असर नहीं पड़ता. हां, अगर बार-बार EMI लेट होने लगे तो आपका CIBIL स्कोर तेजी से गिर सकता है और भविष्य में नया लोन लेना मुश्किल हो सकता है.

क्या बैंक घर पर कब्जा कर सकता है?

एक EMI मिस होने पर बैंक न तो तुरंत कानूनी नोटिस भेजता है और न ही घर पर कब्जा करता है. बैंकिंग नियमों के मुताबिक, अगर 90 दिनों तक लगातार भुगतान नहीं होता, तभी लोन को एनपीए माना जाता है. उसके बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होती है. यानी एक महीने की चूक से घर जाने का खतरा नहीं होता, लेकिन लगातार लापरवाही भारी पड़ सकती है.

ऐसी स्थिति में क्या करें?

अगर EMI छूट गई है तो सबसे पहले बैंक से संपर्क करें और सही कारण बताएं. कोशिश करें कि जल्द से जल्द पेनल्टी सहित रकम जमा कर दें. अगर परेशानी लंबी है तो बैंक से री-शेड्यूलिंग या मोरेटोरियम जैसे विकल्पों पर बात की जा सकती है. खुलकर बातचीत करने से अक्सर रास्ता निकल आता है.


यह भी पढ़ें- महंगाई से मिलेगी राहत? क्या सस्ते होंगे साबुन-तेल FMCG कंपनियों से मिला संकेत

और पढ़ें
1.06 करोड़ रुपये सस्ती होने जा रही Range Rover, India-UK FTA डील का इतना होगा फायदा
Abplive
शाहरुख-हार्दिक के बाद अब अजय देवगन ने खरीदी Mercedes की लग्जरी वैन, इन खास फीचर्स से है लैस
Abplive
Maruti Dzire से सफर करते हैं राघव चड्ढा तो परिणीति का कार कलेक्शन बेहद महंगा, जानिए डिटेल्स
Abplive
EV यूजर्स के लिए बड़ी राहत: दिल्ली में यहां शुरू हुआ सबसे बड़ा फास्ट चार्जिंग स्टेशन, 30 मिनट में चार्ज होगी कार
Abplive
Maruti Fronx, Tata Nexon या Hyundai Exter, किस गाड़ी को EMI पर खरीदना बेहद सस्ता?
Abplive
जल्दी कार चलाना सीखना चाहते हैं? इन टिप्स को फॉलो करके सब हो जाएगा आसान
Abplive
नई बाइक को ब्रेक-इन पीरियड में तेज चलाना पड़ सकता है भारी, जान लें सही तरीका
Abplive
रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 2026 Hunter 350, नए फीचर्स और कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Abplive
Ather Rizta से लेकर Suzuki E Access तक, लंबी रेंज के साथ रोजाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Abplive
कागजों की कसौटी पर PCS की नौकरी, 154 चयनितों की किस्मत अब दस्तावेजों के सहारे
Abplive