कार खरीदना हर किसी के लिए एक बड़ा फैसला होता है, लेकिन कार लेना ही काफी नहीं है, उसे सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है. आमतौर पर कार बीमा (इंश्योरेंस) नुकसान को कवर तो करता है, लेकिन कई बार पूरा रिपेयर बिल नहीं देता. यहीं पर जीरो डेप्रिसिएशन (Zero Depreciation) कवर काम आता है. यह दावा करता है कि आपको ज्यादा क्लेम राशि मिलेगी, लेकिन इसके अपने फायदे और नुकसान भी हैं. आइए समझते हैं कि यह क्या है और किसके लिए सही है?

क्या है जीरो डेप इंश्योरेंस

जीरो डेप्रिसिएशन कार इंश्योरेंस का मतलब है कि क्लेम करते समय बीमा कंपनी गाड़ी के पार्ट्स की घटी हुई कीमत (डेप्रिसिएशन) नहीं काटती. आम बीमा पॉलिसी में कंपनी यह मानती है कि समय के साथ कार के पार्ट्स जैसे मेटल, प्लास्टिक और रबर की कीमत कम हो जाती है. इसलिए क्लेम देते समय उस हिसाब से पैसे काट लिए जाते हैं. लेकिन जीरो डेप्रिसिएशन कवर में आपको रिप्लेसमेंट पार्ट्स की पूरी कीमत मिलती है. जैसे आपकी कार का बंपर बदलना है और उसकी कीमत ₹10,000 है, तो सामान्य बीमा आपको करीब ₹6,000 दे सकता है. लेकिन जीरो डेप्रिसिएशन कवर में आपको पूरे ₹10,000 मिल सकते हैं.

जीरो डेप इंश्योरेंस कवर के फायदे

इस पॉलिसी में डेप्रिसिएशन नहीं कटता, इसलिए ज्यादा पैसा मिलता है. रिपेयर में खुद से कम पैसा देना पड़ता है. कई मामलों में सिर्फ फाइल चार्ज से ही काम चल जाता है. नई गाड़ी के मालिकों को ज्यादा सुरक्षा मिलती है. लग्जरी या महंगी कार के पार्ट्स महंगे होते हैं, ऐसे में यह कवर राहत देता है. बंपर, शीशा, प्लास्टिक पार्ट्स अक्सर जल्दी खराब होते हैं, इसमें पूरा भुगतान मिलता है.

जीरो डेप इंश्योरेंस की कमियां

जीरो डेप इंश्योरेंस के कई फायदे तो हैं, लेकिन इसमें कुछ कमियां भी हैं. जैसे इस कवर को जोड़ने से बीमा प्रीमियम लगभग 15-20% तक बढ़ जाता है. आमतौर पर 5 साल से पुरानी कारों को यह कवर नहीं मिलता. कई कंपनियां एक साल में सिर्फ 2 क्लेम की अनुमति देती हैं. कुछ चीजें कवर नहीं जैसे इंजन में पानी या ऑयल लीक से नुकसान, सामान्य घिसावट और मैकेनिकल खराबी अगर गाड़ी पुरानी है और उसकी कीमत कम है, तो अतिरिक्त पैसा देना समझदारी नहीं हो सकती.

किन लोगों को लेना चाहिए यह कवर?

नई कार खरीदने वाले शुरुआती सालों में सुरक्षा के लिए ये सही है. लग्जरी कार मालिकों लेना चाहिए, क्योंकि महंगे पार्ट्स की लागत कम हो जाती है. रोज ज्यादा ड्राइव करने वाले लोगों की ट्रैफिक में दुर्घटना का जोखिम ज्यादा रहता है. पहली बार कार लेने वाले अनजाने खर्च से बच सकते हैं. वहीं जिनकी कार पुरानी है या बहुत कम चलती है, उनके लिए सामान्य बीमा ही काफी हो सकता है.


ये भी पढ़ें- नए अवतार में आने को तैयार टोयोटा फॉर्च्यूनर, होने जा रहे ये बड़े बदलाव

और पढ़ें
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: छात्रों की नाराजगी और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया
Newspoint
चूल्हे के बर्नर के पास जमी कालिख और चिकनाई से हैं परेशान? काली परत हटाने को आजमाएं ये उपाय
Newspoint
इन आसान बातों को फॉलो करते ही आपकी कार का AC देने लगेगा ठंडी हवा, गर्मी से मिलेगा आराम
Newspoint
T20 में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने मिलकर 8372 दिन बाद एक ही मैच में रचा इतिहास
Newspoint
Varda Chaturthi 2026: अधिकमास में विनायक चतुर्थी क्यों है खास? ऐसे करें व्रत … मिलेगा फल!
Newspoint
यश की आगामी फिल्में और KGF 3 पर अपडेट
Newspoint
बिहार: वैदिक मंत्रों के उच्चारण, शंखनाद और पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ मलमास मेला शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया शुभारम्भ
Newspoint
दिल्ली में बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनसे पैसे चुराने वाले दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Newspoint
सलमान खान ने पिता के लिए खरीदी थी पहली महंगी घड़ी, जानें पूरी कहानी
Newspoint
दिल्ली में सीएनजी के दाम में फिर से वृद्धि, जानें नई कीमतें
Newspoint