Ajwain Benefits At Night: भारतीय रसोई को औषधियों का खजाना माना जाता है। क्योंकि, रसोई में रखे मसाले सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इनमें से एक है अजवाइन। इसके औषधीय गुण पेट दर्द से लेकर गैस, सर्दी-जुकाम और अपच तक में फायदेमंद साबित हो सकते है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाना असरदार नुस्खा माना जाता है। यह छोटी सी दिखने वाली चीज़ आपकी सेहत के लिए काफी गुणकारी हो सकती है।
अजवाइन खाने के क्या है फ़ायदेरात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाने से एसिडिटी की समस्या कम होती है। अजवाइन में थायमोल नाम का तत्व होता है, जो पेट के गैस्ट्रिक जूस को सक्रिय करता है। अगर आपको रात के खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, तो यह उसे पचाने में मदद करती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। यह पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या को कम करने में रामबाण है।
रात को सोने से पहले खाने से एसिडिटी के अलावा वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। रात को इसे गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर का फैट बर्न होने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अगर आप से परेशान है तो आपके लिए आधा चम्मच अजवाइन खाना फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रात को इसका सेवन करने से शरीर के दर्द और खासतौर पर जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
अगर आपको जुकाम या कंजेशन की समस्या है, तो अजवाइन की तासीर गर्म होने के कारण यह छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद करती है। यह अस्थमा या सांस संबंधी दिक्कतों में भी आराम पहुंचाती है।
अजवाइन में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट में दर्द से राहत दिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-
अजवाइन की तासीर कैसी होती है?अजवाइन की तासीर गर्म होती है, सर्दियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को कई बीमारियों से दूर रख सकता है और जिन लोगों को ज्यादा ठंड लगती है या जिनके हाथ-पैर ठंडे रहते हैं उनके लिए भी लाभदायक साबित हो सकता हैं। इसलिए ठंड में इसे खाने की सलाह दी जाती हैं।