घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। जब जेब में नगदी पैसे नहीं होते हैं तो इंसान बैंक से लोन लेकर अपने नए घर के सपने को पूरा करता है। बैंक लोगों को एक निश्चित ब्याज दर के आधार पर लोन देता है। लेकिन यदि आप ने नोटिस किया हो तो सबके घर बनवाने वाला बैंक खुद किराए की बिल्डिंग में अपना संचालन करता है।

किराए की बिल्डिंग में क्यों चलते हैं बैंक?

अधिकतर बैंक का खुद का कोई भवन नहीं होता है। वह किसी किराए की बिल्डिंग लेकर ही उसमें अपनी गतिविधियां करता है। बस बहुत कम और कुछ बड़े और रीजनल ऑफिस की गिनी चुनी ऐसी ब्रांचे जरूर हैं जिनकी खुद की प्रॉपर्टी है। लेकिन बाकी सभी किराए की प्रॉपर्टी से ही काम चलाते हैं।


अब आप सोच रहे होंगे कि कहीं ऐसा तो नहीं मकान बनाने की तुलना में किराए के मकान में रहना बैंक के लिए फायदेमंद है? एक सवाल ये भी आता है कि जब बैंक किसी को लोन देता है तो वह भी प्रॉपर्टी के आधार पर उसे पास करता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। फिर खुद बैंक के किराए के मकान में रहने की क्या वजह हो सकती है? अब लाख टके का सवाल ये उठता है कि आखिर दूसरों को होम लोन देने वाला बैंक खुद किराए के घर में क्यों रहना पसंद करता है? आखिर इसकी क्या वजह है? चलिए जानते हैं।

यह है असली वजह

इसका जवाब बहुत ही सिंपल है। पहली बात तो बैंक की कोई ऐसी पॉलिसी या नियम नहीं है कि आपको किराए के मकान में ही संचालन करना है। वहीं इसके पीछे कोई बिजनेस से जुड़ा लॉजिक भी नहीं है। बस ये एक बहुत पुरानी परंपरा है जो सालों से चलती या रही है। इसलिए बैंक आज भी इस परंपरा का पालन कर रहे हैं।


शुरुआती दौर में जब बैंक खुले थे तो अपनी बिल्डिंग नहीं होने की वजह से बैंक को किराए के मकान में काम करना पड़ा था। बाद में सभी बैंकों ने इस परंपरा की तरह स्वीकार कर लिया। वैसे भी बैंक काम मुख्य काम कम ब्याज दर पर पैसे लेना व ऊंची ब्याज दर पर उधार देना है। वह जमाकर्ताओं के पैसे से स्थायी संपत्ति में निवेश करने का काम नहीं करता है। इसलिए बैंक यही प्रयास करता है कि वह किराये की बिल्डिंग में ही अपना कार्यालय चलाए।


हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि बैंक को अपनी इस परंपरा को छोड़ना चाहिए। उन्हें किराए के मकान की बजाय अपनी खुद की प्रॉपर्टी में संचालन करना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में भी ग्राम पंचायत और आंगनवाड़ी के भी अपने खुद के भवन होते हैं। फिर बैंक इसमें इतना पिछड़ा हुआ क्यों है?

और पढ़ें
चूहों को भगाने का सरल और प्रभावी उपाय
Newspoint
हरियाणा में युवक का अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया
Newspoint
हरियाणा रोडवेज शुरू करेगा जेवर एयरपोर्ट के लिए बस सेवा
Newspoint
बिहार में निजी स्कूल खोलने के लिए नई नीतियों का ऐलान
Newspoint
बिहार में गर्मी का कहर: तापमान 40 डिग्री के पार
Newspoint
ज्योतिष के अनुसार पति को खुश रखने वाली नाम वाली महिलाएं
Newspoint
एलपीजी पर अफवाहों के खिलाफ 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश रोज कर रहे प्रेस ब्रीफिंग: केंद्र
Newspoint
स्वास्थ्य के लिए छोटे आदतों का महत्व
Newspoint
IPL 2026: समीर रिजवी के तूफानी में उड़ा मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से दर्ज की जीत
Newspoint
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, समीर रिजवी की शानदार पारी
Newspoint